मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे ने बेड़ा गांव का निरीक्षण किया

हरिद्वार: मण्डलायुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं आई0जी0 गढ़वाल श्री के0 एस नगन्याल ने बुधवार को रूड़की के बेलड़ा गांव पहुंचकर बेलड़ा गांव के एक युवक की विगत 11 जून को हुई मौत की जांच आदि प्रकरण के सम्बन्ध में ंपूरे गांव तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं पीड़ित परिवार तथा सभी पक्षों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सबके साथ न्याय होगा तथा इसकी जांच रिपोर्ट शासन को यथाशीघ्र प्रस्तुत कर दी जायेगी।
मण्डलायुक्त बेलड़ा गांव के निरीक्षण के पश्चात डामकोठी में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने डामकोठी में उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित सम्बन्धित पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी देहात श्री एस0के0 सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार एवं रूड़की श्री संदीप गोयल, श्री शोभाराम प्रजापति सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *