धामी करेंगे उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

हरिद्वार-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में संतो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा, कर्मठ और ऊर्जावान नेता है। जिन्होंने बड़ी जीत के साथ एक मुख्यमंत्री के रूप में इतिहास कायम किया है। उनकी कार्यकुशलता और शालीनता के दम पर उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने लगातार दो बार सत्ता पर कब्जा जमाया है। संत समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक युवा नेता के रूप में उत्तराखंड को पुष्कर सिंह धामी का कुशल नेतृत्व मिला ह। हमें आशा है कि मुख्यमंत्री धामी केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर राज्य को उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे और केंद्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के लोगों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी संतो में आस्था रखते हैं और सनातन धर्म प्रेमी हैं। जिन्होंने देवस्थानम बोर्ड भंग करके एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। संत समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। ज्ञानी महंत खेमसिंह एवं महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि राज्य गठन के बाद से अब तक उत्तराखंड का जो समुचित विकास होना चाहिए था। वह नहीं हो पाया है। अब संत समाज और पूरे उत्तराखंड को आशा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में नई योजनाएं लागू कर उत्तराखंड से पलायन रोकेंगे और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे। इस अवसर पर संत सुखमण सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत जसकरण सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत हरजोत सिंह, संत सिमरन सिंह, संत सुखजीत सिंह सहित अनेक संत महंत उपस्थित रहे।

Related Posts

पतंजलि योगपीठ में मनाया गया “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

*हरिद्वार, 12 मई।* पतंजलि योगपीठ के बैनर तले तथा पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के तत्वावधान में सोमवार को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के इतिहास का प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” वैदिक मंत्रों…

नशे की पूरी चैन पर हो कार्यवाही, संबंधित सीओ करेंगे साप्ताहिक समीक्षा

हरिद्वार *चारधाम यात्रा धीरे धीरे चरम पर आ रही है सभी ऑफिसर्स आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का अपने-अपने क्षेत्र में रहकर करेंगे निर्वाहन* *मुख्यालय स्तर से चलाये जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *