जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया

हरिद्वारः जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि दिनांक 26 अप्रैल, 2022 को लगभग 10.30 बजे पूर्वान्ह में रुड़की -लक्सर मार्ग पर तहसील रूड़की अन्तर्गत सोलानी पुल के समीप श्रीमती संगीता कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी, लक्सर के शासकीय वाहन की एक डम्पर से टक्कर हो जाने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था तथा उक्त दुर्घटना के दौरान श्री गोविन्द कुमार, वाहन चालक (पी०आर०डी०) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी तथा श्रीमती संगीता कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी, लक्सर गम्भीर रुप से घायल हो गई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश, देहरादून के लिए डॉक्टरों के परामर्श पर रेफर कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि इस घटना में दिवंगत वाहन चालक (पी०आर०डी०), गोविन्द कुमार उर्फ गोविन्दा के मृत्यु एवं श्रीमती कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी, लक्सर के गंभीर रूप से घायल होने संबंधी समस्त घटनाक्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जांच कराया जाना नितान्त आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस घटनाक्रम की मजिस्ट्रीयल जांच किए जाने हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की जिला हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित किया गया है तथा इस घटनाक्रम की तत्परता से तथ्यों एवं अभिलेखीय साक्ष्यों एवं मौके पर जिसने भी इस घटना को घटित होना देखा गया हो, के लिखित एवं मौखिक बयान अंकित करते हुए विस्तृत एवं सुस्पष्ट जांच करते हुए अपनी मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट 15 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश संयुक्त मजिस्ट्रेट को दिये गये हैं।

Related Posts

SIR की शुरुआत, आज सोमवार से मतदाताओं को BLO द्वारा घर-घर जाकर बांटें गये गणना फार्म

  *हरिद्वार 08 जून 2026* जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज सोमवार…

कुंभ की गूंज सीमाओं के पार भी: जापान से आए संतों ने भी देखा हरिद्वार का बदलता स्वरूप

  **हरिद्वार, 8 जून 2026* गंगा तट पर बसी धर्मनगरी हरिद्वार एक बार फिर विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियों में जुटी है। वर्ष 2027 में आयोजित होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *