हरिद्वार 

रिटायरमेंट सेरिमनी

दीर्घावधि तक उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्त रहकर जनता की सेवा करने के उपरांत आज दिनांक 28.02.2023 को हमारे 05 साथी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जनपद पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद स्थित कांन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में एसएसपी श्री अजय सिंह सहित जनपद में तैनात तमाम पुलिस ऑफिसर्स ने खुशी एवं दुख के मिश्रित भाव के साथ अपने साथियों को विदा किया।
अपने परिजन के साथ विदाई कार्यक्रम में पहुंचे सभी जवान बेहद भावुक नजर आए। इस दौरान श्री अजय सिंह द्वारा विदा हो रहे जवानों को पुष्पमाला पहनाने के पश्चात स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान किए।
विदाई समारोह के अवसर एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ ज्वालापुर/ऑप्स निहारिका सेमवाल एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त हुए जवानों का विवरण-

• ASI विक्रम सिंह-

दिनांक 16.08. 1981 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुए श्री विक्रम सिंह दिनांक 22.04.2009 को वरिष्ठता के आधार हेड कानि0 एवं दिनांक 10.11. 2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।
श्री विक्रम सिंह मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं इनके द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष 06 माह 12 दिवस की सेवा की गयी है तथा इस दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। श्री विक्रम सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही देहरादून, चमोली में भी नियुक्त रहे है।

• ASI धीरज सिंह रावत-

श्री धीरज सिंह रावत जी दिनांक 21.11.1982 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। वरिष्ठता के आधार पर इन्हे दिनांक 29.05.1993 को हेड कानि0, दिनांक 25.04.2009 को उ0नि० (वि०श्रे०) एवं दिनांक 10.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी।
मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी श्री धीरज सिंह रावत द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 03 माह 07 दिवस की सेवा की गयी है तथा इस दौरान विभिन्न सराहनीय कार्य किए। श्री रावत जी जनपद हरिद्वार के साथ ही देहरादून व टिहरी गढ़वाल में नियुक्त रहे है ।

• ASI गोवर्धन प्रसाद-

श्री गोवर्धन प्रसाद जी दिनांक 16. 03.1982 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। दिनांक 12.01.2011 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 एवं दिनांक 17.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी गोवर्धन प्रसाद द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 11 माह 13 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। श्री गोवर्धन प्रसाद जनपद हरिद्वार के साथ ही 43वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 46वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में भी नियुक्त रहे है।

• ASI राजेन्द्र प्रसाद-

श्री राजेन्द्र प्रसाद जी दिनांक 01.07.1982 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। दिनांक 01.10.1992 को इन्हे वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0, तदोपरांत दिनांक 25.04.2009 को उ0नि० (वि०श्रे०) एवं दिनांक 10.11.2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 07 माह 27 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। श्री राजेन्द्र प्रसाद जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद चमोली, सहारनपुर, देहरादून में भी नियुक्त रहे है।

• HC भगवान सिंह का विवरण :-

मूल रूप से जनपद देहरादून निवासी श्री भगवान सिंह रावत भारतीय सेना में सेवा देने के उपरांत दिनांक 06.12. 2008 को एक्स आर्मी कोटे से बतौर कांस्टेबल पुलिस विभाग में भर्ती हुये। उत्तराखण्ड पुलिस में अपनी 14 वर्ष 02 माह 22 दिवस की सेवा के दौरान श्री रावत जी को दिनांक 17.12.2022 को वरिष्ठता के आधार पर हे0कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।
उत्तराखण्ड पुलिस में अपने सेवाकाल के दौरान श्री भगवान सिंह रावत जी द्वारा चौकी हर की पैड़ी में दीर्घ अवधि तक नियुक्त रहते हुए अपने सेवाभाव के माध्यम से यात्रियों के समक्ष उत्तराखण्ड पुलिस की उज्जवल छवि प्रस्तुत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *