भारतीय संविधान की वर्षगांठ के अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने रोशनाबाद कलेक्ट्रेट प्रांगण में संविधान के मूल्यों की शपथ दिलाई

हरिद्वार/26 नवम्बर, 2022- भारतीय संविधान की वर्षगांठ के अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने रोशनाबाद कलेक्ट्रेट प्रांगण में संविधान के मूल्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि सभी के लिए समान नागरिकता और स्वतंत्रता की व्यवस्था की गई है। वहीं जनपद के सभी विभागीय अध्यक्षों ने अपने- अपने कार्यालयों के अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन बीर सिंह बुदियाल, एडीएम वित्त पी.एल.शाह, एसडीएम बृजेश तिवारी, व्यक्तिक सहायक सुदेश कुमार एवं कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *