हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस पाईपलाईन में धमाका अथवा आग लगने के कारणों के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का मौखिक अथवा अभिलेखीय साक्ष्य एंव बयान प्रस्तुत करना चाहता है

 हरिद्वार समाचार-जला मजिस्ट्रेट महोदय, हरिद्वार के कार्यालय आदेश संख्याः- 6225/एस0पी0ओ0/2021, दिनांक 31 जनवरी, 2021 के द्वारा हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्वालापुुर के निकट जर्सकंट्री के निकट स्थित पैट्रोल पम्प के बराबर में भूमिगत गैस पाईपलाईन में दिनांक-30 जनवरी, 2021 को धमाका होने की सूचना प्राप्त हुई है। दिनांक- 30 जनवरी, 2021 हुई घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को जांच अधिकारी नामित करते हुए जाँच कर आख्या 15 दिवस में उपलब्ध प्राथमिकता के आधार पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अतः एतद्द्वारा सर्व-साधारण करे सूचित किया जाता है कि दिनांक-30 जनवरी, 2021 को हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्वालापुुर के निकट स्थित जर्सकंट्री के निकट स्थित पैट्रोल पम्प के बराबर में भूमिगत गैस पाईपलाईन में को धमाका अथवा आग लगने के कारणों के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का मौखिक अथवा अभिलेखीय साक्ष्य एंव बयान प्रस्तुत करना चाहता है या लिखित रूप में अपना बयान दर्ज कराना चाहता है तो वे एक सप्ताह के अन्दर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक कलेक्ट्रेट भवन रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित उप जिला मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी, हरिद्वार के कार्यालय मे उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करा सकता है अथवा सूचना प्रस्तुत कर सकता है।

Related Posts

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *