जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने योग गुरु बाबा रामदेव से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच सकारात्मक माहौल में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

हरिद्वार –

एसएसपी ने हाल के दिनों में पतंजलि के नाम पर साइबर ठगी से जुड़े मुकदमों में कार्रवाई का भरोसा दिलाया साथ ही दिनभर धूप व बारिश में ड्यूटी देने वाले यातायात पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस और सिविल पुलिस के जवानों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए पतंजलि किस प्रकार योग और आयुर्वेद के माध्यम से सहयोग कर सकता है, इस पर भी चर्चा हुई जिसपर बाबा रामदेव ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बाबा रामदेव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गौशाला का भ्रमण कराते हुए गायों की विशेषताएं बताई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने हाथ से गाय को रोटी भी खिलाई।

वहीं, दूसरी तरफ लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद और मंगलौर विधायक शरबत करीम अंसारी ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कैंप कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *