पर्यटन विभाग की जिला योजनाओं की संरचना एवं क्रियान्वयन हेतु जिला पर्यटन विकास समिति की एक बैठक

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पर्यटन विभाग की जिला योजनाओं की संरचना एवं क्रियान्वयन हेतु जिला पर्यटन विकास समिति की एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्री सुरेश सिंह यादव ने नए पर्यटन डेस्टिनेशन के चयन व विकास, विभागीय परिसम्पत्तियों के संचालन एवं रख रखाव, पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में माँ मनसा देवी मन्दिर एवं मां चण्डी देवी मन्दिर के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि माँ मनसा देवी मन्दिर एवं मां चण्डी देवी मन्दिर श्रद्धालुओं/यात्रियों की आस्था का केन्द्र है, यहां पूरे सालभर लाखों की संख्या मे ंश्रद्धालुओं एवं यात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में मां मनसा देवी मन्दिर एवं मां चण्डी देवी मन्दिरों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिये विषेषज्ञ आर्किटेक व कंसलटेंट से प्रस्ताव तैयार करवाकर कार्ययोजना अगली बैठक में अनुमोदन एवं स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त  दोनों मंदिरों के अन्य क्षेत्रोें यथा पैदल मार्ग एवं अन्य स्थल, जो वन विभाग के अन्तर्गत आते हैं, उनका भी सम्पूर्ण प्रस्ताव वन विभाग से जिला पर्यटन विकास समिति के सदस्यों के सुझाव को सम्मिलित करते हुए प्रस्तुत करें।  
पर्यटन विकास समिति की बैठक में एक म्युजियम बनाने का प्रकरण भी सामने आया। जिस पर जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि चूकि हरिद्वार कुम्भ नगरी के नाम से भी प्रसिद्ध है, यहां पर निर्धारित अवधियों में अर्द्धमहाकुम्भ व महाकुम्भ का आयोजन किया जाता है। अतः महाकुम्भ के प्राचीन इतिहास की जानकारी को समेटे हुये एक म्युजियम की स्थापना पर कार्य किया जाये, जिसके लिये अखाड़ों के सन्त-महात्माओं से वार्ता कर प्रस्ताव प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में बजट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा ने अवगत कराया कि शिवमूर्ति से लेकर पुरूषार्थी मार्केट तक रेलवे की भूमि खाली पड़ी है, जहां पर पार्किंग बनायी जा सकती है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उप जिलाधिकारी हरिद्वार एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का निरीक्षण कर इस सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, वन विभाग से सुश्री संदीपा शर्मा,  ईओ नगर पंचायत कलियर श्री गौहर हयात, अध्यक्ष बजट होटल एसोसिएशन श्री कुलदीप शर्मा, श्री अखिलेश चौहान, ट्रेवल एसोसिएशन हरिद्वार से श्री उमेश पालीवाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *