मां भगवती की कृपा से अंतरिक्ष क्षेत्र में भी महाशक्ति बनेगा भारत-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 14 जुलाई। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चंद्रयान तीन लांच होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी ओर मां मनसा देवी के निमित्त विशेष पूजा अर्चना कर मिशन की सफलता की कामना की। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की कृपा से चंद्रयान मिशन अवश्य सफल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में लगातार सफलता प्राप्त कर रहा है। चंद्रयान मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों को आशीर्वाद देते उन्होंने कहा कि 2019 में मिशन अधूरा रह गया था। पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रयासों से देश के वैज्ञानिकों ने पिछली बार रह गयी कमियों को दूर कर नए सिरे से चांद पर यान को रवाना कर दिया है। चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग के बाद मिशन अवश्य पूरा होगा और भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में भी महाशक्ति बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरू के रूप में पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। कांवड़ यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला बेहतर तरीके से संपन्न हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले को संपन्न कराने और कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की है। जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई और साधुवाद के पात्र हैं। संघ नेता पदम सिंह ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग से भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *