समाज कल्याण अधिकारी के संयोजन में हुवा कार्यक्रम

हरिद्वार समाचार -विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्रालय उत्तराखंड ने प्रदेश भर के 54 दिव्यांगो को विशिष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनो को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम ऊधम सिंह नगर में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया अन्य जनपदो में वैबनार के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरिद्वार मे जिला मुख्यालय पर समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र यादव के संयोजन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठोर रहे। उन्होने अनिता वर्मा, संदीप अरोड़ा, अंकित शर्मा, शाकिर अली, प्रदीप कुमार सहित सात दिव्यांगजनो को प्रमाण पत्र और पांच हज़ार का चैक देकर उत्साहवर्धन किया,साथ ही विकलांग से विवाह करने वाले तीन जोडो को भी पच्चीस हजार के अनुदान के चैक भी वितरित किये गए। इस अवसर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, सिद्धार्थ रावत, दिनेश सैनी, आशीष सैनी सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *