मत्स्य पालन आवंटन शिविर आगामी 19 जून को

हरिद्वार : श्री पूरण सिंह राणा उप जिलाधिकारी ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि तहसील हरिद्वार अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में अवस्थित ऐसे समस्त तालाब / जोहड़ जो कि मौके पर अतिक्रमण मुक्त है तथा मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त है, को पात्र व्यक्तियों एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को मत्स्य पालन किये जाने हेतु 29 वर्ष के लिए पट्टे पर आवंटित करने हेतु दिनांक 19.06.2023 दिन सोमवार को प्रातः 11.00 बजे तहसील हरिद्वार के सभागार में आवंटन कैम्प / शिविर का आयोजन किया गया है।

उप जिलाधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कश्यप समाज व्यक्ति / समुदाय के लोग अपने क्षेत्र में मत्स्य पालने हेतु उपयुक्त तालाब को आवंटित किये जाने हेतु उपस्थित होकर अपना आवेदन एवं वांछित अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं। समिति के द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरान्त पात्रता की शर्तें पूर्ण करने पर पात्र एवं योग्य व्यक्ति को पट्टा आवंटन की कार्यवाही संपादित की जायेगी ।

Related Posts

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *