सहायक निदेशक मत्स्य ने अवगत कराया

हरीद्वार

हरिद्वार: सहायक निदेशक मत्स्य ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार के तहसील लक्सर अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में अवस्थित ऐसे समस्त तालाब / जोहड जो कि मौके पर अतिक्रमण मुक्त हैं तथा मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त हैं, को पात्र लाभार्थियों एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को मत्स्य पालन किये जाने हेतु 29
वर्ष के लिए आवंटन किये जाने हेतु आगामी 17 मई, 2023 को तहसील लक्सर के सभागार में आवंटन कैम्प / शिविर का आयोजन किया जाना है।

सहायक निदेशक मत्स्य ने आगे यह भी जानकारी दी है कि मत्स्य तालाब पट्टा हेतु इच्छुक / पात्र लाभार्थी दिनांक 17 मई 2023 को तहसील लक्सर के सभागार कक्ष में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तालाब पट्टा शिविर का लाभ उठायें।

Related Posts

श्रमिकों की ज्वलंत माँगों के त्वरित समाधान हेतु बीएमकेपी इंटक ने भरी हुँकार

हरिद्वार बीएचईएल कम्पनी को विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्राप्त हुए शानदार लाभ एवं टर्नओवर के बावजूद श्रमिकों को दिये जाने वाले पी.पी.पी. ( प्लांट परफॉर्मेंस पेमेंट )…

कुंभ 2027 के निर्माण कार्यों की मेलाधिकारी ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 13 मई 2026* मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *