श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बधाई दी

हरिद्वार- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड सहित चार राज्यों में भारी बहुमत के साथ भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बधाई दी है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे देश लगातार तरक्की कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की कंेंद्र व राज्य सरकारों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल संचालन व जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचने से जनता के बीच भाजपा की लोकप्रियता व विश्वसनीयता बढ़ी है। विधानसभा चुनाव में जनता ने सभी दलों को नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज एवं कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने भी जीत की बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति के चलते भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, गोवा व मणिपुर में प्रचण्ड बहुमत के साथ जीत हासिल कर दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रही है। प्रवक्ता महंत गौरी शंकर दास, उपाध्यक्ष महंत दामोदर दास, जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महारज, बाबा हठयोगी, महंत रघुवीर दास, महंत विष्णुदास, महंत बिहारी शरण दास, महंत गोविन्द दास, महंत सूरज दास, महंत प्रह्लाद दास, महंत रामानंद सरस्वती, महंत प्रेमदास ने भी जीत पर भाजपा नेतृत्व को बधाई दी।

Related Posts

स्वच्छता व अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर नगर आयुक्त सख्त, दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार। दिनांक 05-05-2026 को नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाटों एवं क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…

जनपद में पी सी पी एन डी टी एक्ट का कढ़ाई से पालन किया जाए जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 05 मई 2026* जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम का सकती से पालन कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *