एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, की एनएसएस युनिट का आज से 7 दिवसीय शिविर का आज शुभारम्भ हुआ

 

  हरिद्वार-एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट का आज से 7 दिवसीय शिविर का आज शुभारम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ संस्थान के डायरेक्टर डा0 अंशुल शर्मा, प्राचार्या डा0 मौसमी गोयल एवं श्रीमती प्रवेश वर्मा, प्रधानाचार्या, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मिस्सरपुर द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात् गौरी श्रीकंुज ने सरस्वती वंदना प्रस्तत की। इसके पश्चात तरूण, प्रियदर्शनी, वंशिका आदि स्वंयसेवियों ने संसदीय प्रक्रिया पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।

म्ंाच का संचालन संस्थान के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह ने किया एवं सभी को शुभकाॅमनायें एवं आगे बढने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में 32 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। डायरेक्टर महोदय ने बहादुर बच्चों को अग्रेषित कर और विकट परिस्थितियों में किस प्रकार आगे बढा जाए उस पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डा0 मौसमी गोयल ने स्वंयसेवियों को सेवाभाव पर जनजागरूकता फैलाने का सुझाव दिया।

इस आयोजन में श्री शुभांग वालिया, प्रिया वर्मा, जया उप्रेती आदि शिक्षकों के साथ ही आकाश गुनसारिया, मेघा सिंह, शुभम, वंशिका, विवेक सैनी, विवेक अरोडा आदि स्वंयसेवी उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *