भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व पूर्व सीएम डा.निशंक ने की स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट

  हरिद्वार-भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व पूर्व सीएम डा.निशंक ने की स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंटहरिद्वार, 6 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से नीलधारा तट स्थित महामाई सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में भेंट की। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक से देवभूमि उत्तराखंड के साथ साथ अन्य चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कैलाश विजयवर्गीय व डा.निशंक को माता की चुनरी व नारियल भेंटकर आशीर्वाद दिया।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *