आदर्श युवा समिति के माध्यम से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत

 हरिद्वार– टीएचडीसी की ओर से सुमन नगर बहादराबाद में आदर्श युवा समिति के माध्यम से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। जिसमें महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा।इस अवसर पर टीएचडीसी की तरफ से आए श्री आर के वर्मा जी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार देने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष श्री लखबीर सिंह जी ने बताया यह प्रशिक्षण 6 माह तक चलाया जाएगा तथा इसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उप ग्राम प्रधान श्री सोहन सिंह गोसाई जी ने कहा कि हमारे क्षेत्र मे इस तरह का अवसर महिलाओं को दिया जा रहा है यह बहुत हर्ष की बात है। कार्यक्रम में सेवा टीएचडीसी से आर के वर्मा,उप प्रधान सोहन सिंह गोसाई, आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखबीर सिंह , श्रीमती कुलवंत कौर, कादंबरी, कनिका,जितेंद्र, विनिता तथा संस्था के अन्य सदस्य व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही

Related Posts

यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक अभिनव पहल

  *हरिद्वार 20 अप्रैल 2026* चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक अभिनव पहल के अंतर्गत यात्रा सुरक्षा किट का वितरण…

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *