कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाईन का पालन करें-महंत रोहित गिरी

हरिद्वार– मां चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने ओमीक्रोन वेरिएंट से बढ़ते मामलों को देखते हुए देशवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। नील पर्वत स्थित मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में पिरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम लीड अमित सिंह के साथ कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चर्चा करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है और अभी तक कोरोना वायरस का कोई सफल इलाज भी नहीं मिल पाया है। हर उम्र के लोग इस महामारी से ग्रसित हो रहे हैं। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए सभी को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए 2 गज की दूरी आपस में बनाए रखनी चाहिए। महंत रोहित गिरी महाराज ने केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जिस तेजी के साथ लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, वह सराहनीय है। भारतीय वैक्सीन सभी लोगों के लिए कारगर है। प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। वर्तमान में युवा पीढ़ी के लिए भी वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। युवा पीढ़ी को सरकार का सहयोग करते हुए कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए और सरकार का सहयोग करना चाहिए। मिलजुल कर ही किसी भी बीमारी का सामना किया जा सकता है। पिरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम लीड अमित सिंह ने कहा कि सरकार के साथ-साथ संत महापुरुष भी कोरोना से बचाव के लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिन लोगों ने अभी तक भ्रम में रहकर कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। उन्हें अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए तुरंत वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन के बारे में किसी भी भ्रामक प्रचार का भरोसा ना करें। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी को मिलकर लड़ना है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए सतर्क रहें। क्योंकि सतर्कता ही मुख्य बचाव है। महंत रोहित गिरी महाराज मां चंडी देवी मंदिर परिसर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रतिबध है। मंदिर परिसर में प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही जो श्रद्धालु भक्त मास्क नहीं लगा कर आते हैं। उनको मास्क वितरण कर उनके हाथों को सैनिटाइज भी किया जाता है। जब तक कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो जाता। सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जहां तक संभव हो अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल अवश्य रखें।

Related Posts

आपदा की दृष्टिगत मानसून से पूर्व सभी विभाग अपने से सम्बन्धित तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए अपर जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 09 मई 2026* आपदा प्रबन्धन पूर्व तैयारी के दृष्टिगत अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता द्वारा मानसून सत्र से पूर्व आपदा न्यूनीकरण एवं नान एस०डी०आर०एफ० के तहत समस्त…

पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड देश में प्रथम – यूपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका

  ‘देहरादून उत्तराखण्ड राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में यूपीसीएल निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’’ के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *