निडर और स्वाभिमानी नेता थी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी-सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार, 19 नवम्बर– पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश सेवा में योगदान का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि चार बार देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश सेवा में योगदान का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पाकिस्तान से बंगला देश को अलग कराना जैसे साहसिक निर्णय लेने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी निडर और स्वाभिमानी नेता थी। 1971 में पाकिस्तान से युद्ध में अमेरिका द्वारा अपना सातवां नौसैनिक बेड़ा भारत के खिलाफ उतार देने के बावजूद वे पीछे नहीं हटी। उन्होंने देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली इंदिरा गांधी जन-जन की नेता थी। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रविश भटिजा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया। सभी क्षेत्रों में महिलाओं को बराबर भागीदारी दी। लेकिन आज महिलाओं पर जुल्म अत्याचार हो रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव व युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर व चै.बलजीत सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम तय किए तथा उन पर अमल करते हुए सखती के साथ लागू किया। इस अवसर पर आईटी प्रदेश सचिव शुभम जोशी, पूर्व सभासद अमन गर्ग, सुभाष कपिल, गुलशन नैय्यर, सत्येंद्र वशिष्ठ, विकास चंद्रा, पं.कपिल पाराशर ,बलराम गिरी कड़क, करण सिंह राणा, गोविंद प्रसाद, आशीष भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, हरिशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा, ओम मलिक पहलवान, हरीश शेरी, कुलदीप वालिया, सत्यनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

पतंजलि अनुसन्धान संस्थान और सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

  हरिद्वार, 01 मई 2026: वैश्विक स्तर पर शिक्षा, अनुसंधान और विशेष रूप से समग्र स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा और सुझाव दिए

हरिद्वार राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *