अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत भगत सिंह चौक से ज्वालापुर की ओर हुई

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय के अतिक्रमण हटाने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को भगत सिंह चौक से ज्वालापुर की ओर दुर्गा चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी ।
अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत भगत सिंह चौक से ज्वालापुर की ओर हुई, जिसमें सर्वप्रथम फुटपाथ तथा सड़क को घेर कर मूर्तियां बनाने, छोटी-छोटी झोपड़ियां बनाकर जगह-जगह अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया। इस रोड पर आगे बढ़ते हुये अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम ने शक्ति क्राकरी सेण्टर, तनेजा इलेक्ट्रानिक, अमित ऑटो सर्विस सेण्टर, नाथ नगर, ज्योति साड़ी, सेठी फर्नीचर, ज्वालापुर इण्टर कॉलेज के आसपास, रविदास चौक, पाइन क्रस्ट चिल्ड्रिन अकादमी, श्रीराम चौक, बन्धन पैलेस, पंजाबी धर्मशाला तथा दुर्गा चौक के आसपास तक जो भी अतिक्रमण चिह्नित किये गये थे, उन्हें हटाया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती,अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, एई लोक निर्माण श्री गणेश जोशी, पुलिस के अधिकारीगण, अतिक्रमण हटाओ अभियान की पूरी टीम सहित सम्बन्धित विभागों

Related Posts

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा ई-रिक्शाओं की औचक जांच, ओवरचार्जिंग एवं ओवरलोडिंग पर तीन ई-रिक्शा सीज

  *हरिद्वार, 10 जून 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की…

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *