त्योहारों की दृष्टिगत सड़कों पर उतरी हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार

आगामी त्योहारों (धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज) के दृष्टीगत एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद के सभी सर्किल ऑफिसर्स, थाना प्राभारियों एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए निर्देश पर पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश एवं जनपद देहरादून से लगी सीमा के बॉर्डर बैरियर्स पर चैकिंग सहित त्योहारों की खरीददारी के लिए सजे बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर गश्त की जा रही है।

बी़डीएस टीम तथा डॉग स्क्वायड द्वारा भी भीड़भाड़ वाले स्थानों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस अड़्डों में खोजी उपकरण एवं स्वान की मदद से संदिग्ध वस्तू/वाहन/व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

उक्त के अतिरिक्त विभिन्न आग लगने की घटनाओं के दृष्टिगत पटाखों के बाजारों में हरिद्वार पुलिस की अग्निशमन शाखा द्वारा पैट्रोलिंग की जा रही है। जनपद के विभिन्न फायर स्टेशन को भी फायर टेंडरों को तैयारी हालत में रहते हुए किसी भी घटना में त्वरित रिस्पांस देने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *