रोज़गार मेला. 22 सितंबर को

हरिद्वार: प्रभारी जिला सेवायोजना अधिकारी ने अवगत कराया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी जी के उदात्त ध्येय, प्रदेश के बेरोजगार युवक युवतियों को अधिकाधिक संख्या में सेवायोजित किया जाने के क्रम में प्रस्तावित उत्तराखण्ड युवा महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में जनपद हरिद्वार के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार के तत्वाधान में दिनांक 22 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से एस०एम०जे० एन० पी०जी० कॉलेज, रानीपुर, हरिद्वार में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें व्रिपो, आई०टी०सी०, पतंजलि, एक्मस ड्रग्स, गोल्ड प्लस, हैवल्स, विजय इलैक्ट्रिकल्स, बजाज मोटर्स, किरबी, राकमैन, एंकर कंस्यूमर, थैमिस मेडिकेयर, रिलैक्सो इत्यादि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
अभ्यर्थियों का चयन कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों
Helper, Operator, Trainee, Engineer, Relationship Manager, Chemist, Analyst, Production Supervisor, Sales Officer, Manager, Field Staff हेतु किया जायेगा। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का चयन निम्न शैक्षिक योग्यता High School, Intermediate, ITI, All Graduates, Diploma/B-Tech, B-Sc-/M-Sc-, B-Pharma/M-Pharma के आधार पर किया जाएगा। रिक्तियों की संख्या लगभग 2000 एवं आयु सीमा 18-35 वर्ष है।
इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 22 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से एस०एम०जे०एन० पी०जी० कॉलेज, रानीपुर, हरिद्वार में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायोडाटा एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
अभ्यर्थियों का उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ-साथ भारत सरकार के
NCS पोर्टल (www-ncs.gov.in) पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैंपस, जगजीतपुर, हरिद्वार में संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *