अवैध खनन के विरूद्ध चलाया जायेगा एक संयुक्त अभियान: जिलाधिकारी

दिनांक: 11 सितम्बर,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु गठित जिला अवैध खनन निरोधक दल की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने भी प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी को बैठक में खनन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार ने अवैध खनन के अब तक कुल कितने मामले सामने आये, उन पर क्या कार्रवाई की गयी तथा कितने वाहनों को सीज किया गया, के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित एसडीएम को निर्देश दिये कि प्रत्येक माह की पांचवी तारीख को अवैध खनन के सम्बन्ध में एक बैठक अपने स्तर से भी करना सुनिश्चित करें तथा उसकी प्रति जिलाधिकारी को भी प्रस्तुत करें।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एसडीएम, वन तथा पुलिस आदि अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध सख्त अभियान चलाया जाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री दीपेन्द्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह सचिव एचआरडीए श्री उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह, एसपी देहात श्री एस0पी0 सिंह, एसपी0 ट्रैफिक सुश्री रेखा यादव, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी श्री लक्ष्मीराज चौहान, उप जिलाधिकारी श्री मनीष सिंह, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल चौहान,एमएनए रूड़की श्री विजय नाथ शुक्ल,एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *