घर वालों से नाराज होकर हरिद्वार पहुंचा नाबालिक

हरिद्वार

दिनांक 19.2. 2023 को सोमवती अमावस्या ड्यूटी के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार को एक बालक हर की पैड़ी क्षेत्रअंतर्गत नाई सोता घाट के पास मायूस लावारिस व असहाय अवस्था में प्राप्त हुआ था।

बालक द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 17.2.2023 को अपने परिजनों से गुस्सा होकर बस में बैठकर हरिद्वार चला आया था। बालक द्वारा अपने संबंध में जानबूझकर कोई जानकारी नहीं दी गई परंतु बार-बार काउंसलिंग करने पर बालक द्वारा अपने परिजनों के संबंध में जानकारी दी गई।

( एएचटीयू) टीम के अथक प्रयासों द्वारा उनके परिजनों को ढूंढ निकाला गया तथा आज दिनांक 21.2.23 को बालक को लेने उसके पिता गिरवर सिंह व उसके चचेरे भाई सोमवीर निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश हरिद्वार आए।

तत्पश्चात AHTU टीम द्वारा संपूर्ण वैधानिक कार्रवाई अमल में लाते हुए बाद आदेशानुसार बाल कल्याण समिति रोशनाबाद के बालक को परिजनों के काउंसलिंग कर सुपुर्दगी दी गई।

परिजनों द्वारा बताया गया कि बालक का पढ़ाई में मन नहीं लगता है जिसकी वजह से वह घर से चला आया था बालक के परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा बालक को अनेकों अनेक स्थानों में लगातार ढूंढा गया परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।

हरिद्वार पुलिस व उत्तराखंड पुलिस द्वारा बालक को मिलाने में परिजनों का उत्साह देखने योग्य था परिजनद्मुक्त कंठ से हरिद्वार पुलिस व उतराखंड पुलिस का सहृदय धन्यवाद करते हुए अपने घर की ओर लौट गए।

*AHTU टीम*
1. निरीक्षक राकेद्र सिंह
2. हेड कांस्टेबल राकेश कुमार
3. कांस्टेबल दीपक
4.म०क० हेमलता पाल

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *