एचईसी संस्थान की एनएसएस इकाई द्वारा ‘रक्त दान दिवस‘ पर जागरूकता रैली का आयोजन

 

 हरिद्वार समाचार– एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स की राष्ट्र्ीय सेवा योजना की इकाई के स्वंयसेवियों द्वारा ‘रक्त दान दिवस‘ के अवसर पर एचईसी के पुराने कैम्पस से सिंहद्वार तक जन-जागरूकता का सन्देश देते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सिंहद्वार मेन चैक तक भारत माता की जाय व वन्दे मात्रम का उदघोष करते हुए जन-जागरूकता रैली निकाली गयी। द्वितीय चरण मंे रक्त दान कि उपयोगिता व जरूरत का दर्शाते हुए स्वंयसेवियों द्वारा एक नुक्कड नाटिका प्रस्तुत की गयी। नाटिका संचालन में तरूण, कशिश, विवेक सैनी, विवेक अरोडा, जागृति, प्रियदर्शनी, आकाश, शुभम, आयुष डंगवाल आदि स्वंयसेवियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कार्यक्रम की रूपरेखा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह द्वारा एनएसएस जिला समन्वयक डा0 एस.पी. सिंह से विचार विमर्श कर उनके निर्देशानुसार तैयार किया की गयी। नाटिका के समापन के पश्चात् स्टाफगणों व स्वंयसेवियों द्वारा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह के नेतृत्व में ‘रक्तदान महादान‘ का नारा लगाते हुये संकल्प लिया गया।

एनएसएस के सभी स्वंयसेवियों के साथ संस्थान के अन्य स्टाॅफगण श्रीमती रितु मोदी, जया उप्रेती, श्री गौरव हटवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *