31 मार्च तक हर हाल में पूरे कराएं सड़क, बिजली, पानी संबंधित कार्य: आयुक्त गढ़वाल

 हरिद्वार समाचार– गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन सोमवार को कुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने मेला नियंत्रण भवन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने मेला नियंत्रण भवन में बैठक कर कुम्भ के कार्यो की समीक्षा की। मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी. रविशंकर व अन्य अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली।
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने सेक्टर वार मजिस्ट्रेटों की तैनाती, बिजली, पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से नियोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, अवस्थापना विकास, आंतरिक सड़कों के निर्माण, साफ सफाई और सुरक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सेक्टरवार, पानी, बिजली इत्यादि व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय अधिकारी लगाए जाएं और सेक्टर मजिस्ट्रेट इसका पर्यवेक्षण करें।  
आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने कुंभ में भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, सड़क, बिजली, पानी के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में अखाड़ों विशेषकर बैरागी अखाड़ों के लिए जमीन आवंटन और उसमें मूलभूत सुविधाओं को देना हमारी प्राथमिकता है। समय कम है इसलिए सभी कार्य सुनियोजित तरीके से 31 मार्च तक हर हाल में अवश्य पूरा कर लिया जाए। आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य भीड़ की वजह से रात में ही संभव है, इन सभी बिंदुओं को देखते हुए सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं।
बैठक में गढ़वाल मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि आश्रम, अखाडों़, सन्त-महात्माओं के निरन्तर सम्पर्क में रहंे। मेला से सबंधित अधिकारी ही स्थानीय स्तर पर इनकी समस्याआंे का समाधान कर लें। उनके फोन उठाकर उत्तर अवश्य दें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग आश्रम अखाड़ों से लाइजनिंग, सम्पर्क के लिये अधिकारी तैनात कर लें।
  बैठक में अपर मेलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, उप मेला अधिकारी अंशुल सिंह (आईएएस), किशन सिंह नेगी, दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, नगर आयुक्त जय भारत सिंह, वित्त नियंत्रक वीरेंद्र कुमार के अलावा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी रुड़की प्रवीण कुमार तथा पेयजल निगम, जल संस्थान, विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अभियंतागण भी मौजूद थे

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *