जिलाधिकारी, हरिद्वार सी0 रविशंकर ने आज हरकी पैड़ी सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया

 

हरिद्वार समाचार-

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  रोड़ी बेलवाला पहुंचे, जहां कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को योजना की जानकारी दी तथा उससे सम्बन्धित कागजात भी दिखाये। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीकृत डी0पी0आर0 पर कार्य करने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर कुम्भ के समय भीड़ नियंत्रित करने के लिये रोड़ी वेलवाला में बैरिकेड लगाये जायेंगे, तो घास को जो क्षति होगी, उसकी प्रतिपूर्ति करने का कार्यदायी संस्था को प्रमाण पत्र देना होगा।
रोड़ी बेलवाला के पश्चात जिलाधिकारी ने हरकीपैड़ी का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान हरकीपैड़ी पर भूमिगत केबिल बिछाने की वजह से जगह-जगह चैम्बर खुले हुये थे, जिनमें जिलाधिकारी ने यथाशीघ्र बने हुये चम्बरों के ढक्कन लगाने के निर्देश दिये।
पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी कुम्भ व श्रद्धालुओं को दृष्टिगत रखते हुये कार्यदायी संस्था को कुछ संशोधन बताये हैं, जिन्हें कार्यदायी संस्था यथाशीघ्र ठीक करेगी।
निरीक्षण के दौरान  प्रदीप झा, गंगा सभा के अध्यक्ष,  तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री,  सिद्धार्थ चक्रपाणी,  उज्ज्वल पण्डित,  आशुतोष शर्मा, ओम प्रकाश जमदग्निक, सांसद प्रतिनिधि,  सुरजीत सिंह पंवार, पुलिस अधीक्षक, कुम्भ सहित जन-प्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *