एच0ई0सी0 के छात्रों ने किया कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण।

 

हरिद्वार-एच0ई0सी0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के विज्ञान संकाय के छात्रांे ने कुरू़क्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का शौक्षणिक भ्रमण किया। संस्थान के निदेशक श्री विकास गुप्ता ने बताया कि इस शौक्षणिक भ्रमण में छात्रों ने कुरू़क्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर संग्राहालय के साथ-साथ कृष्णा संग्राहालय, ब्रह्यसरोवर, ज्योतिसर आदि स्थलो का भी निरीक्षण किया। जिसके अन्तर्गत छात्रों ने धरोहर संग्राहालय में स्थित अस्त्रों-शस्त्रों, यात्रा के साधनों, कारोबार में उपयोग होने वाले यन्त्रों एवं घरेलु उपकरणों को देखा एवं उनसे सम्बधित जानकारी एक़ित्रत की, साथ ही कुरू़क्षेत्र स्थित महाभारत युद्ध भूमि के ब्रह्यसरोवर एवं ज्योतिसर आदि स्थलो का भ्रमण कर बहुत ही उपयोगी जानकारिया प्राप्त की। 

संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने इस शौक्षणिक भ्रमण पर छात्रांे एवं शिक्षको को शुभकामनायें दी। यह शौक्षणिक भ्रमण विज्ञान संकाय की विभागाधक्ष डाॅ0 शिवानी के निर्देशन में समपन्न हुआ। जिसमें छात्रों के समुह के साथ निलम, दिव्याशी, लवीना, अशोक, कुमारप्रीत एवं विनायक इत्यादि शिक्षक शामिल रहें।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *