जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलक्ट्रेट तथा कैम्प कार्यालय में झण्डारोहण किया

दिनांक: 26 जनवरी,2024
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलक्ट्रेट तथा कैम्प कार्यालय में झण्डारोहण किया तथा भारतीय गणतंत्र का संकल्प-’’हम भारत के लोग, भारत को एक ……..आत्मार्पित करते हैं’’, दिलाया।
जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनायें दी। उन्होंनेे ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन व स्मरण करते हुये देश को आजाद कराने में उनके बलिदान व योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी,1949 को हमने संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल धारण के अनुसार हमें इसे आत्मसात करना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमें यह भी मन्थन करना चाहिये कि हमें जो कार्य सौंपा गया है, उसे हम ईमानदारी से कर रहे हैं कि नहीं।
इस मौके पर आनन्दमयी सेवा सदन की छात्राओं ने देशभक्तिपूर्ण गीतों-वन्दे मातरम…, तिरंगा झूम-झूम लहराये….आदि से समा बांध दिया। श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने छात्राओं के उत्साहवर्द्धन हेतु उन्हें पारितोषिक भी प्रदान किये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री दीपेन्द्र सिंह नेगी, डिप्टी कलक्टर श्री मनीष सिंह, एसएलओ श्री लक्ष्मी राज चौहान, ट्रेजरी अफसर श्री पंकज गुप्ता, वैयक्तिक अधिकारी श्री सुदेश, श्री रामेन्द्र, आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत सहित कलक्ट्रेट के सभी कार्मिक उपस्थित थे।  

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *