सतत विकास लक्ष्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडा खेड़ा कला में जिला अर्थ एवं सांख्यिकिकी विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय सतत विकास लक्ष्य आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती नलिनी ध्यानी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकिकी अधिकारी हरिद्वार, श्री सुभाष सत्य सहायक जिला अर्थ एवं सांख्यिकिकी अधिकारी हरिद्वार, श्री विनोद कुमार यादव प्रधानाचार्य ने किया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. संतोष कुमार चमोला ने बताया की संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2030 तक संपूर्ण विश्व के समन्वित एवं सतत विकास हेतु 17 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इन लक्ष्य के विषय में आमजन की जागरूकता हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं । अपने संबोधन में श्रीमती नलिनी ध्यानी ने बताया किस प्रकार सभी 17 लक्षण की पूर्ति के लिए विविध कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं तथा इन लक्ष्य के विषय में भविष्य की कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता श्री सुभाष शाक्य जी ने क्रमबद्ध तरीके से सभी 17लक्ष्य के विषय में विस्तार से बताया साथ ही इन लक्ष्य की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। तत्पश्चात समस्त प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें टीम ए रानी लक्ष्मी बाई ने प्रथम स्थान, टीम भी गौरा देवी ने द्वितीय स्थान तथा टीम सी इंद्रमणि बडोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को आयोजको द्वारा जलपान कराया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने बताया की विद्यालय में इस प्रकार की रोचक एवं उत्साहवर्धक सहगामी गतिविधियों के आयोजन किया जाना नितांत जरूरी है । हम जिला प्रशासन तथा जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी के आभारी हैं कि उन्होंने इस कार्यक्रम हेतु हमारे विद्यालय का चयन किया । विद्यालय के संस्था अध्यक्ष महोदय श्री विनोद कुमार, संतोष कुमार चमोला, श्री ज्ञान प्रकाश शर्मा ने आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया । इस अवसर पर श्रीमती सुषमा, श्रीमती गीता, श्री ज्ञान प्रकाश शर्मा, श्री अरुण खरे, श्री अनवारुल हुसैन, श्रीमती लीना शर्मा, श्री ब्रह्मपाल सिंह, श्री छोटे लाल, श्री दीपक कुमार, श्री जितेंद्र कुमार श्री रिकी कुमार, श्री जावेद, श्री नौशाद, श्रीमती पूनम, श्री महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *