अलीपुर छात्रावास के छात्रों ने किया पुस्तक मेले का भ्रमण ।

हरिद्वार-आज नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर के छात्रों ने कनखल स्थित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कार्यालय में आयोजित पुस्तक मेले में पहुंच कर पुस्तकों से मुलाकात की । वार्डन प्रवीण कपिल ने बताया कि सभी छात्र पुस्तकों के बीच पहुंच कर बहुत ही खुश नजर आये। बच्चों ने पुस्तक मेले में सामाजिक, धार्मिक, इतिहासिक, बाल साहित्य आदि आदि अपनी अपनी पसंद की पुस्तकों को देखा, बाल साहित्य स्टॉल पर पहुंच कर छात्रों ने विशेष रुचि दिखाई और अपनी अपनी रुचि अनुसार पुस्तकें लेकर रीडिंग रूम में बैठ कर पुस्तके पढ़ी । कुछ बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से अपनी अपनी पसंद की पुस्तके खरीदी भी । बच्चे एक दूसरे से अपने अपने अनुभव साझा करते नजर आए । पुस्तक मेला देखने के बाद सभी छात्र पौराणिक स्थल सती कुंड देखने पहुंचे । सती कुंड पहुंच कर बच्चों ने वहां का इतिहास जाना । आज के शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में छात्रावास स्टाफ बहुत सहयोग रहा विशेषकर अनुदेशक संदीप कुमार, लोकेश कुमार, अंकित, रुस्तम का ।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *