हरिद्वार

लंबे सेवाकाल के पश्चात जनपद हरिद्वार में सेवारत 03 जवान आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जनपद पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त जवानों हेतु विशेष विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जवानों की तालियों के शोर के बीच विदा हो रहे जवानों को फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।

इस दौरान रिटायर हो रहे सभी जन से लंबे सेवाकाल के अनुभव की जानकारी लेते हुए उन्हें सकुशल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी गई तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

सेवानिवृत्त हो रही कर्मियों के उपस्थित परिजनों को अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग के द्वार उनके लिए हमेशा खुले रहेंगे। इस दौरान सेवानिवृत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा सूक्ष्म जलपान का आनंद लेने के पश्चात अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करवाया गया।

*दिनांक 30.11.2023 को सेवानिवृत्त हो रहे जवानों का विवरण-*

*(1) अपर उप निरीक्षक गजे सिंह :-*

श्री गजे सिंह दिनांक 01.07.1982 को पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। उन्हे वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 25.12.2014 को मुख्य आरक्षी एवं दिनांक 17.11.2022 को अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद चमोली के मूल निवासी श्री गजे सिंह द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष 04 माह 29 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। इनके द्वारा जनपद हरिद्वार के अतिरिक्त जनपद देहरादून, जनपद पौड़ी गढ़वाल व जनपद उधम सिंह नगर में भी अपनी सेवाएं दी गई।

*(2) अपर उप निरीक्षक स०पु० शान सिंह रावत :-*

जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिनांक 25.11.1963 जन्मे श्री शान सिंह रावत दिनांक 21.11. 1982 को पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुये। विभागिय सेवा के दौरान इन्हें दिनांक 23.05.1997 को मुख्य आरक्षी, दिनांक 25.04.2009 को उपनिरीक्षक वि0श्रे0 व दिनांक 17.11.2023 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। श्री शान सिंह रावत द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष 09 दिवस की सेवा के दौरान अच्छे कार्यों के लिए समय-समय पर उच्चाधिकारियो से प्रशंसा एवं पुरुस्कार प्राप्त किए। इनके द्वारा जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद उत्तरकाशी, जनपद देहरादून तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल में भी अपनी सेवाएं दी गई।

*(3) अपर उप निरीक्षक ना०पु० ऋषिपाल सिंह का विवरण :-*

श्री ऋषिपाल सिंह का जन्म दिनांक 22.11.1967 को हुआ एवं दिनांक 01.06.1987 को पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुये। श्री ऋषिपाल सिंह को वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 29.10.2021 को मुख्य आरक्षी एवं दिनांक 25.02.2023 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। श्री ऋषिपाल सिंह मूल रूप से जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 36 वर्ष 10 माह 29 दिवस की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। श्री ऋषिपाल सिंह जनपद हरिद्वार के अतिरिक्त जनपद देहरादून, जनपद टिहरी गढ़वाल तथा जनपद बरेली उत्तर प्रदेश में नियुक्त रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *