राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी को देता है एक प्लेटफार्म,-रेखा आर्या

दिनांक: 20 नवम्बर 2023
हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या सोमवार को हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची, जहां प्रति-कुलपति डॉ0 चिन्मय पांड्या द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर(मध्य क्षेत्र) का यह आयोजन कुल 9 दिनों तक चलेगा जिसका कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है, जो विद्यार्थियों को जीवन जीने का सही तरीका बताता है और उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए, उसके बारे में अवगत करवाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है और सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलकर देश को उन्नति व प्रगति के रास्ते पर आगे लेकर जाना है व हमें सब को साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का नारा भी यही है कि मैं नहीं, पहले आप। राष्ट्रीय सेवा योजना का कोई धर्म नहीं है बल्कि यह सब के साथ समान व्यवहार करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों और अज्ञानता को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है। साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना(लखनऊ) श्री वीएस कबीर, कुलपति श्री शरद पांधी सहित विश्वविद्यालय के अध्यापकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *