मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा क्षेत्रीय निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम

दिनांक 20 नवम्बर, 2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनादबाद में, आगामी 24 नवम्बर,2023 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होटल यशेल(रेडिशन ब्लू) में प्रस्तावित क्षेत्रीय निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों के साथ प्रस्तावित क्षेत्रीय निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम के सन्दर्भ में विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितने भी इन्वेस्टर हैं, उनकी एक सूची तैयार कर ली जाये तथा उसी अनुसार सम्पूर्ण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्रीय निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों-कृषि, उद्यान, कोआपरेटिव, पर्यटन, उरेडा, नाबार्ड, हैण्डलूम, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि द्वारा आकर्षक स्टाल स्थापित किये जायें तथा उद्योग से सम्बन्धित विकासपरक लघु फिल्में प्रदर्शित करने हेतु एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जाये। उन्होंने बैठक में निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम की सभी प्रकार की व्यवस्थायें चाक-चौबन्द बनाने के लिये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, पीडी श्री के0एन0 तिवारी, जीएमडीआईसी श्रीमती पल्लवी गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, एआर कोआपरेटिव श्री पी0एस0 पोखरिया, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री अभिषेक चौहान, पर्यटन सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *