जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को करेंगे पुरस्कृत

 

दिनांक: 19 सितम्बर,2023

हरिद्वार: परियोजना प्रबन्धक स्वजल ने अवगत कराया है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार की कुल 482 ग्रांम पंचायतों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के आधार पर जनपद को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है एवं राष्ट्रीय स्तर पर जनपद हरिद्वार को 6वां स्थान प्राप्त हुआ है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत राज्य को भेजे गये कुल 13 ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट ग्राम पंचायत की श्रेणी प्राप्त हुयी है, जिनको शासन की ओर से जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा आगामी 21 सितम्बर को पुरस्कृत किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वगीकृत श्रेणी के अनुसार 5000 से अधिक आबादी की ग्राम पंचायत खेडा जट, विकास खण्ड नारसन एवं ग्राम पचायत भंगेडी महावतपुर, विकास खण्ड रूड़की को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत विगत माह में वृहद स्तर पर मूल्यांकन कराया गया है, जिसमें जनपद की अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिलने की सम्भावना है ।
………………………..

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *