मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया

दिनांक: 27 जनवरी,2023
हरिद्वार: श्री गणेश जोशी, मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण ने विगत रविवार को जनपद हरिद्वार के जल भराव वाले क्षेत्रों का जायजा लेते हुये सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण को जनपद हरिद्वार में जल भराव के कारण किसानों को हुये नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिये थे, जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को डाम कोठी में श्री दीपेन्द्र चैधरी, सचिव कृषि, कृषक कल्याण उत्तराखंड ने आपदा से क्षति के संबध में संबधित अधिकारियों की एक बैठक ली तथा अधिकारियों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण शुक्रवार को जल भराव वाले क्षेत्रों में कृषि को हुये नुकसान का जायजा लेने के लिये अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, मुख्य कृषि अधिकारी श्री विजय देवराड़ी, स0 गन्ना आयुक्त श्री शैलेन्द्र, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *