बिना खबर की सत्यता जाने कमेंट/पोस्ट/फॉरवर्ड/शेयर ना करें

हरीद्वार

जनपद के बेलड़ा प्रकरण में विचाराधीन बंदी प्रमोद पुत्र हरफूल निवासी ग्राम बेलड़ा की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर नकारात्मक/असामाजिक तत्वों द्वारा बिना किसी सही जानकारी के, सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियां करते हुए अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है जो उचित नहीं है।

उक्त सम्बन्ध में प्रामाणिक जानकारी इस प्रकार से है-

1- न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त प्रमोद उपरोक्त को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर दिनांक 19.06.2023 को ऋषिकेश स्थित एम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां विभिन्न परीक्षण उपरांत डॉक्टर द्वारा बताया गया कि लगातार लगभग 10-15 वर्षों से अत्याधिक शराब के सेवन के कारण बंदी के यकृत में समस्या बढ़ गई थी साथ ही पीलिया भी पाया गया था।

एम्स में कई दिनों के बेहतर उपचार पश्चात प्रमोद के अंगों के सही तरीके से काम करने पर डॉक्टर द्वारा दिनांक 14.07.2023 को बंदी प्रमोद को डिस्चार्ज करने पर नियमानुसार वापस रुड़की जेल में दाखिल किया गया था।

2- दिनांक 22.07.2023 को बंदी प्रमोद को पुनः स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर बंदी रक्षकों की सुरक्षा में एम्स ऋषिकेश में पुनः भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सांय 17:30 बजे बंदी प्रमोद की मृत्यु होने पर जेल वार्डन को मोबाइल के जरिए सूचना मिली।

उक्त सम्बन्ध में रूड़की कारागार अधीक्षक द्वारा पत्र के माध्यम से श्रीमान जिला जज से न्यायिक जांच हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का भी आग्रह किया गया है।

पेशेंट प्रमोद की मेडिकल रिपोर्ट भी साझा की जा रही है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *