अपनी टीम के साथ नैशनल हाई-वे पर खुद उतरे पुलिस कप्तान अजय सिंह

कांवड़ हरीद्वार

अपने उत्कर्ष की चरम सीमा की ओर बढ़ रहे कांवड़ मेले में आज एसएसपी अजय सिंह एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा भारी बारिश के बीच जटवाड़ा पुल से ख्याति ढ़ाबा तक राष्ट्रीय राजमार्ग का पैदल दौरा कर कांवड़ यात्रा का स्थलीय परीक्षण किया।

इस दौरान एसएसपी अजय सिंह एवं उनके साथ चल रहे हैं पुलिस फोर्स द्वारा हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाते हुए कावड़ियों को विश्राम के लिए सर्विस लेन का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। श्री अजय सिंह द्वारा इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स को भी लगातार ट्रैफिक आगे बढ़ाने एवं हाईवे पर किसी भी स्थान पर वाहनों को खड़ा ना होने देने के स्पष्ट एवं ठोस निर्देश दिए गए।

Related Posts

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *