एसएसपी हरिद्वार ने अधिकारियों के साथ सिंह द्वार से नारसन तक स्थलीय निरीक्षण किया

हरीद्वार

एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मेला क्षेत्र सिंहद्वार, जटवाड़ा पुल, रानीपुर झाल, बहादराबाद, रुड़की, मंगलोर होते हुए नारसन बॉर्डर तक स्थलीय भ्रमण करते हुए सड़क किनारे जो शिव भक्तों की गाड़ियां लगी है उन्हें संबंधित ड्यूटी प्रभारियों को हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि सड़क किनारे कोई भी वाहन खड़ा ना किया जाए जिससे जाम की समस्या के साथ-साथ बड़ी घटना होने की संभावना रहती है पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को निर्देशित किया कि वह पिक पॉइंट पर जाकर जोनल / सेक्टर प्रभारियों को ब्रीफ करें की शिव भक्तों की लगातार भीड़ बढ़ रही है जिससे वह यातायात एवं नहर पटरी व्यवस्था को दुरुस्त बनाए जिससे शिवभक्त सकुशल अपने गंतव्य के लिए समय से पहुंच सके l ड्यूटी प्वाइंटों पर ड्यूटी कर्मियों को बरसात के दृष्टिगत रेनकोट भी वितरित किए गए l

मौके पर मिले जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि मेले के दौरान ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगेl

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *