पारिवारिक प्रेषण का अन्तरराष्ट्र्ीय दिवस

हरीद्वार

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर के ‘सोशल क्लब‘ व राष्ट्र्ीय सेवा योजना के स्वंयसेवियों ‘पारिवारिक प्रेषण अन्तरराष्ट्र्ीय दिवस‘ पर वृद्धाश्रम हरिपुर कलॉ का भ्रमण किया गया। जहॉ वह सभी व्योवृद्ध लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं जिनको अपने बच्चों व सगे सम्बन्धियों द्वारा परिवार से निष्कासित कर दियाथा। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य अपनी युवा पीढी को भ्रमण के माध्यम से जागरूक करना था कि कैसे माता पिता अपने बच्चों को अपना पेट काटकर बडा करते हैं और जब वह काबिल बन जाते है तो वह मान सम्मान व धन दौलत की हौड में अपने माता-पिता का भूलकर आगे बढ जाते हैं।
वृद्धजनों ने छात्रों के साथ अपने संस्मरण साझा किये व छात्रों को सेवा भाव की ओर प्रेरित करने हेतु प्रंसग भी सुनाये। छात्रों ने भी इस भ्रमण से सीख लेते हुए यह संकल्प लिया कि भविष्य में होने वाले इस प्रकार के कृत्यों का न तो कभी समर्थन करेंगे और न ही किसी को करने देंगे तथा माता पिता का सम्मान शीर्ष पर रखेंगे। छात्रों से मिलकर सभी वृद्धजन भाव विभोर हो गये जिससे माहौल थोडा गमगीन हो गया। भ्रमण पर आये छात्र शुभम शुक्ला ने चुटकले सुनाकर सभी को बहुत हसांया, निकिता मौर्या ने अपने बडों के सम्मान में अपने विचार रखे, कृतिका शर्मा ने कविता पाठ किया, व कुछ छात्रों गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। वृद्धजनों ने भी अपने जमाने के पुराने गीत व गजल व शायरी सुनाई व उपस्थित सभी छात्रों को अपना शुभाषिश प्रदान किया।
तत्पश्चात संस्थान के छात्रों ने वृद्धजनों उपहार व फल प्रदान किये। इस अवसर पर एनएससएस कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह, दीपशिखा वोरा, अमन राजपूत एवं वन्दना आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *