प्रशिक्षण प्राप्त करने पुलिस लाइन हरिद्वार पहुंची 185 महिला रिक्रूट

हरीद्वार

आज प्रातः सीओ लाइन जूही मनराल एवं सीएफओ अभिनव त्यागी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने पुलिस लाइन हरिद्वार पहुंची 185 महिला रिक्रूट्स को ट्रेनिंग सेड्यूल के सम्बन्ध में गाइड कर खुशनुमा माहौल के बीच उनसे अपने अनुभव साझा किए।

बतौर फायर मैन उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बीते दिनों जारी परिणाम के पश्चात उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों से पुलिस लाइन हरिद्वार में कुल 204 महिला ट्रेनिज का प्रशिक्षण प्रस्तावित है, जिनमें से 185 महिलाएं ट्रेनिंग सेन्टर पहुंची हैं। आए महिला रिक्रुट्स में S.D.R.F. से 84, रुद्रप्रयाग से 05, चमोली से 10, उत्तरकाशी से 17, टिहरी से 11, जनपद पौड़ी गढ़वाल से 16, बागेश्वर से 11 तथा हरिद्वार से भर्ती 31 महिलाएं सम्मिलित हैं।

कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को पूरी लगन और निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य के लिए ठोस आधार बनाने हेतु प्रेरित करते हुए ट्रेनिंग स्टॉफ को भी मौजूदा दौर की जरूरतों के मुताबिक गुणवत्तापुर्ण प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

*भर्ती केन्द्र/ जनपद चयनित आमद*

S.D.R.F. 96 84
रुद्रप्रयाग 05 05
चमोली 11 10
उत्तरकाशी 18 17
टिहरी गढ़वाल 12 11
पौड़ी गढ़वाल 16 16
बागेश्यवर 15 11
हरिद्वार 31 31

*कुल आमद – 185 महिला रंगरूट*

Related Posts

सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों…

स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया

  *हरिद्वार 19 अप्रैल 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित श्री अखण्ड परमधाम गंगा घाट के लोकार्पण समारोह एवं स्वामी परमानन्द गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *