स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर औषधि विभाग के ताबड़तोड़ छापे

देहरादून, 14 जून 2023
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के निर्देशों के अनुरूप औषधि प्रशासन विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में आज विभाग की टीम ने सहसपुर क्षेत्र में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर नकली दवा पाउडर और खाली कैप्सूल की खेप पकड़ी है।

स्टेट ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी के मुताबिक 13 जून को उन्हें सहसपुर क्षेत्र में नकली पाऊडर, खाली कैपसूल एवं एमसीसी पाऊडर का अवैध भण्डार की सूचना मिली। जिस पर विभाग ने पुलिस प्रशासन के साथ त्वरित कार्रवाई कर अवैध सामग्री जब्त की।

ड्रग्स कंट्रोलर जग्गी ने बताया कि पुलिस व विभागीय टीम की छापेमारी के दौरान सहसपुर थाने के अन्तर्गत जागरण कालेज मंदिर वाली गली स्थित एक गोदाम से अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र अनील शर्मा से संदिग्ध औषधि पाउण्डर बरामद हुआ, जिसका जांच हेतु नमूना लिया गया जबकि शेष माल को जब्त कर लिया गया है।

अभियुक्त आशीष की निशानदेही पर उसके साथी अनिल की दुकान पर भी छापेमारी की गयी। जहां से Amoxy-250, amoxicillin -250 & Rabizorb MPS capsule shell, की बारामदगी की गयी। उपरोक्त अभियुक्ति के साथ-साथ रुड़की निवासी इरफान को भी इस कार्य में सम्मिलित पाया गया और उसके विरूद्ध भी मुकदमा पंजीकृत किया गया।
ड्रग्स कंट्रोलर ने बताया कि सभी मालों का नमूना ले लिया गया, जिसको परिक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा साथ ही शेष माल को सीज कर थाने में दाखिल किया गया। अभियुक्तो के अपराध के सम्बन्ध औषधि एवं सौन्दर्य प्रशाधन अधिनियम के प्राविधानो के अन्तर्गत अन्वेषण की कार्यवाही की जायेगी है।

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *