एचईसी काॅलेज में लीडिंग लाईटस‘ प्रतियोगिता का आयोजन

 हरिद्वार-आज एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘लीडिंग लाईटस‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डिजिटल पेंटिंग, फेस पेंटिंग, ट्र्ेजर हंट, एड-मैड शो आदि प्रतियोगिता रखी गयी थी। इन प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ-चढ कर प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में कुल 102 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें डिजिटल पेंटिंग में बीएससी एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया द्वितीय वर्ष के प्रियांशु ने प्रथम, फेस पेंटिंग में बीए की वाणी एवं अनुप्रिया ने प्रथम, बीएससी फैशन डिजायन की दिव्या एवं मनीषा ने द्वितीय, ट्र्ेजर हंट में ध्रुविका की टीम ने प्रथम व इशिका की टीम की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एड-मैड शो में बीबीए प्रथम वर्ष नीकिता एण्ड टीम ने प्रथम एवं बीसीए द्वितीय वर्ष के आयुष डंगवाल एण्ड टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शुभांग वालिया ने किया।
संस्थान के डायरेक्ट डा0 अंशुल शर्मा ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनुसिंह, डा0 मौसमी गोयल, रितु मोदी शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *