नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत हरिद्वार नगर में निर्मित 68 एम.एल.डी. एस.टी.पी. का भ्रमण किया गया।

 हरिद्वार-राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, भारत सरकार द्वारा दिनांक 17 मई से 17 जून तक ‘‘जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विकास कार्यक्रम द्वारा महिला एवं युवा उद्यमिता’’ विषय पर  आयोजित किये जा रहे ITEC कार्यक्रम के तहत् 05 देशों नाईजिरिया, तजाकिस्तान, सियारा लियोन, जाम्बिया एवं सोमालिया के 13 सदस्यों के अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमण्डल द्वारा आज दिनांक 31.05.2022 को नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत हरिद्वार नगर में निर्मित 68 एम.एल.डी. एस.टी.पी. का भ्रमण किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमण्डल ने एसटीपी और नमामि गंगे परियोजना की प्रशंसा की,एस.टी.पी. के भ्रमण कार्यक्रम 05 देशों नाईजिरिया, तजाकिस्तान, सियारा लियोन, जाम्बिया एवं सोमालिया के 13 सदस्यों के अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमण्डल के साथ उत्तराखण्ड पेयजल निगम, से ई0 आर.के. जैन, ई0 सचिन कुमार, परियोजना प्रबन्धक; ई0 मिनाक्षी मित्तल, ई0 आशीष कुमार चैहान, परियोजना अभियन्ता; ई0 शीतल सिंह राठौर, ई0 प्रवेश कुमार, ई0 सिकन्दर चैहान, अपर परियोजना अभियन्ता तथा राज्य परियोजना प्रबन्धन गु्रप, नमामि गंगे उत्तराखण्ड से श्री पूरन चन्द कापड़ी संचार विशेषज्ञ, चन्दा मलासी, सहायक प्रबन्धक(वित्त) द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान गंगा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंभ नगरी में चलेगा ‘हरित हरिद्वार’ अभियान, बड़े पैमाने पर होगा वृक्षारोपण

  *हरिद्वार, 04 जून 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा संचालित ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण…

जिलाधिकारी ने फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 04 जून 2026* आगामी कांवड़ यात्रा एवं कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने रिंग रोड के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *