अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में मंगलवार को 09 अवैध रूप से काटी गयी कॉलोनियों के सील/ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। 
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री अशोक पाडिया, अमात्रा के निकट , श्यामपुर कांगड़ी  हरिद्वार, श्री जितेन्द्र कुमार, महादेव मन्दिर गाजीवाला हरिद्वार की 7 दुकानंे, श्री नीरज शर्मा, एन0एच0-58 मुख्य मार्ग, मनोहरपुर, बहादराबाद, हरिद्वार की अवैध कॉलोनी,  श्री अनुज कुमार, एन0एच0-58  मुख्य मार्ग, बहादराबाद, हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री दुष्यंत पुत्र स्व० श्री सुरेंद्र सिंह, जया मैक्सवैल हॉस्पिटल के निकट, बहादराबाद, हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री रविंद्र चौहान, हरिद्वार रूडकी मुख्य मार्ग, बहादराबाद, हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री आशीष अग्रवाल, लाइन न.-3, सुमन नगर सलेमपुर हरिद्वार की अवैध कॉलोनी, श्री अतुल गोसाईं , सुमन नगर हरिद्वार का  अवैध निर्माण, श्री सुभाष चंद पुत्र श्री सूरजमल सिंह, गायत्री विहार भूपतवाला, हरिद्वार का अवैध निर्माण, एचआरडीए के सहायक अभियंता श्री पंकज पाठक, अवर अभियंता श्री बलराम सिंह, अवर अभियंता आकाश जगूडी व् स्टाफ  की टीमों ने  05 अवैध कालोनियों तथा 04 अवैध निर्माणों को सील करने की कार्यवाही की गयी। 
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *