प्रधानमंत्री मोदी से मिले पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

हरिद्वार– श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका माला पहनाकर अभिवादन किया और धर्म पर चर्चा की कार्यक्रम की। जानकारी देते हुए निर्मल अखाड़ा के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने बताया कि श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज धर्म के संरक्षण संवर्धन और वर्तमान में भारतीय संस्कृति के विश्व भर में प्रचार प्रसार को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संत महापुरुष भारतीय संस्कृति की धरोहर है और वह खुद सनातन और संतों के प्रेमी हैं। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के यशस्वी और धर्म प्रेमी प्रधानमंत्री के रूप में मोदी बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लगातार देश उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण, स्टैचू ऑफ यूनिटी और जगद्गुरु रामानुजाचार्य की भव्य मूर्ति सहित केदारनाथ में करोड़ों रुपए के पुनरुद्धार कार्य एवं शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने जैसे कार्य मोदी सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार संपूर्ण देश का समग्र विकास करने में जुटी हुई है। आज पूरे विश्व में भारत को एक अलग दर्जा प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता विश्व भर में है और संतों के आशीर्वाद से उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर होगा यही सब संतो की कामना है।

Related Posts

आपदा की दृष्टिगत मानसून से पूर्व सभी विभाग अपने से सम्बन्धित तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए अपर जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 09 मई 2026* आपदा प्रबन्धन पूर्व तैयारी के दृष्टिगत अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता द्वारा मानसून सत्र से पूर्व आपदा न्यूनीकरण एवं नान एस०डी०आर०एफ० के तहत समस्त…

पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड देश में प्रथम – यूपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका

  ‘देहरादून उत्तराखण्ड राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में यूपीसीएल निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’’ के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *