हरिद्वार विकाश प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। उसी कड़ी में शुक्रवार को सुमन नगर क्षेत्र में 06 अवैध कालोनाइजर की चल रही लगभग 72 बीघा अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण/सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सुमन नगर में अवैध कॉलोनियां विकसित किये जाने के सम्बन्ध में कई बार चेतावनी/नोटिस दिये जाने के बावजूद बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध प्लांटिंग का कार्य नहीं रोकने पर जिलाधिकारी ने सख्त रूख अपनाते हुये इन अवैध कालोनियों- बंदा नंबर 6-7 के मध्य श्री सतीश व सुनील कुमार, बंदा नंबर 3 व 4 के मध्य हितबद्ध व्यक्ति/कॉलोनाइजर, श्री दर्शन बंध चार व पांच के मध्य, श्री आशीष अग्रवाल रोड नंबर 1 के बीच में धनौरी रोड, श्री विकास त्यागी बंध नंबर 4 व बंदा नंबर 3 के मध्य, श्री अर्जुन गुसाई व श्री चंदन बंध नंबर 5-6 के मध्य को सील करने के निर्देश एचआरडीए को दिये, जिसके क्रम में एचआरडीए की टीम द्वारा अवैध कॉलोनियों को सील करने की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने पुनः कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
…………………

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *