हरिद्वार को जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण का शुक्रवार को हुआ शुभारंभ

हरिद्वार.
धर्मनगरी हरिद्वार को जाम से मिलेगी राहत, दिल्ली–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण का शुक्रवार को हुआ शुभारंभ हरिद्वार को वर्षों पुरानी यातायात जाम की समस्या से जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। दिल्ली–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
जुर्स कंट्री तिराहा, सीतापुर से फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शुक्रवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। यह फ्लाईओवर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
लक्सर की ओर से आने वाले राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए फ्लाईओवर के साथ-साथ अंडरपास का भी निर्माण किया जा रहा है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे।विधायक आदेश चौहान ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष प्रमुखता से रखा था, जिसके बाद इस परियोजना को मंजूरी मिली।
इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य हिमालयन कंस्ट्रक्शन, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। निर्माण पूर्ण होने के बाद हरिद्वार शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।

Related Posts

सुबह-सुबह जिलेभर में शुरू हुआ हरिद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान

*हरिद्वार पुलिस* * *कप्तान के निर्देश पर गली-मोहल्लों तक पहुंचीं पुलिस टीमें, संदिग्ध/बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों एवं पहचान-पत्रों की पड़ताल जारी* *हरिद्वार पुलिस की टीमें जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय…

पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा।

हरिद्वार, 12 सितम्बर। पुरानी पेंशन बहाली की दशको से चली आरही माँग पर रविवार को राज्य की राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को समर्थन देते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *