अनियमितता पाई गई 65 राशन के डीलरों को जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा निर्गत किए गए नोटिस।

 

हरिद्वार 27 दिसम्बर 2025

जनपद में संचालित हो रही राशन की दुकानों के संबंध में जिलाधिकारी को आमजन मानस द्वारा अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश निर्गत किए गए थे, कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में क्षेत्रिय जनता के समस्याओं के निस्तारण हेतु लगाए गए शिविरो के दौरान गए क्षेत्र में संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ -साथ गांव में संचालित हो रही राशन की दुकानों का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुपालन में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उनको आवंटित ग्राम पंचायतों में सौ सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसकी निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित हो रही सस्ते सरकारी गल्ले की दुकानों में क्षेत्रीय जनता के द्वारा अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण कराया गया जिसमें 100 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें से 35 दुकानों का संचालन सही पाया गया एवं दुकान मौके पर नहीं थी तथा 65 दुकानों में अनियमितता पाई गई जिसको जिलाधिकार के निर्देशन में 65 दुकानों को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है जिसमें से अभी तक कुल 30 डीलरो का ही नोटिस का जवाब प्राप्त हुआ है, 35 डीलरो का जवाब अभी प्राप्त नहीं हुआ है जिसमें प्राप्त हुए जवाबों में कई डीलरो के जवाब संतोष जनक नहीं है। सभी डीलरो के जवाब उपलब्ध होने पर पत्रावली को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशन है कि किसी भी दुकान में किसी भी तरह की कोई अनियमितता न पाई जाए तथा समय पर दुकान का संचालन किया जाए एवं उपभोक्ताओं को समय पर मानक के अनुसार उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी दुकान के संचालन में कमी पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *