दिव्यांग बच्चों के लिए होमियोपैथिक कैंप का आयोजन

आज दिनांक 4 अगस्त 2024 को शिवालिक नगर के सामुदायिक केंद्र फेस 3 में डॉक्टर गौरव राणा टीम के द्वारा साई कुटुम्ब व सामुदायिक केंद शिवालिक नगर के सहयोग से स्पेशल बच्चों के लिए होमियोपैथिक कैंप का आयोजन किया गया । कैंप का शुभारंभ सामुदायिक केंद्र अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव भारत भूषण चौहान , साई कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल व डॉक्टर राणा ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर किया । अध्यक्ष व सचिव द्वारा आयोजकों को कैंप की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी गई । साथ ही भविष्य में भी सहयोग का वादा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर गौरव राणा ने बताया कि स्पेशल बच्चों के लिए कैंप में शारीरिक व मानसिक रूप से अल्पविकसित बच्चे एवं दिमाकी दोरे का होमियोपैथिक दवाइयों से इलाज किया जाता है । कैंप में पहुंचे दिव्यांग जनों से केवल पंजीकरण शुल्क लिया गया है, परामर्श व दवाई मुफ्त दी गई है । सहयोगी संस्था साई कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल द्वारा बताया गया कि इस तरह का कैंप हरिद्वार में ही नहीं उत्तराखंड में भी पहली बार आयोजित किया गया है । आयोजक अमन कपूर द्वारा बताया गया कि इस तरह के कैंप का लाभ हरिद्वार के साथ साथ आसपास के जनपदों के स्पेशल बच्चों को भी मिलेगा । कैंप में मेडिकल टीम से डॉक्टर अतुल, डॉक्टर प्रतिभा, डॉक्टर जसमीत कोर, सुखबीर सचदेवा, एजाज, मुस्कान, नेहा, प्रिया, दिशा एवं साई कुटुम्ब से विनोद कुमार शर्मा, हर्षित कपिल उपस्थित रहे । इस अवसर पर सामुदायिक केंद्र समिति से राकेश शर्मा, शरत चन्द्र, नेपाल गुप्ता, अवधेश शर्मा, रविंद्र चौहान, श्रीमती सर्वेश रानी चौहान, जय ओम गुप्ता आदि कैंप में उपस्थित रहे । कैंप के अंत में आयोजक अमन कपूर, साई कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल द्वारा मेडिकल टीम का पटका पहना कर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया ।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *