आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति, शिवालिक नगर द्वारा शिवालिक नगर में रंगों के त्यौहार होली का भव्य आयोजन किया गया । समारोह का शुभारंभ राज्य मंत्री डॉक्टर जयपाल चौहान जी व रानीपुर विधायक आदेश चौहान जी एवं कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के साथ समिति के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया । समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा द्वारा की गई ।
सर्वप्रथम समिति सचिव भारतभूषण चौहान द्वारा स्वागत संबोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी का हार्दिक अभिनंदन किया । होली के अवसर पर राज्य मंत्री डॉक्टर जयपाल चौहान ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें मिलजुल कर रंगों के त्यौहार को मनाना चाहिए । विधायक आदेश चौहान ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारा सा भजन भी सुनाया । महेश प्रताप राणा द्वारा होली की शुभकामनाएं देते हुए समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की । इस अवसर पर सुभाष मालिक, पूजा अरोड़ा व रविकांत गुप्ता द्वारा कविता पाठ किया गया , समिति द्वारा कवियों का मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया । न्यू डायमंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुंदर सुंदर होली के भजन प्रस्तुत किए गए । भजनों पर दर्शक देर तक मस्ती में झूमते रहे । समिति द्वारा अतिथियों को रंग बिरंगी होली की टोपी पहना कर ओर चंदन तिलक लगा कर अतिथियों का स्वागत किया गया । अंत में सभी के द्वारा एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली गई । होली मिलन समारोह को सफल बनाने में समिति के राकेश शर्मा, शरत चंद्र, अवधेश शर्मा, नेपाल गुप्ता, सर्वेश रानी चौहान, ओम प्रकाश, रविन्द्र चौहान , जय ओम गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा । टीकाराम व बलराम का विशेष सहयोग रहा। समारोह का रंगबिरंगा हंसी ठिठोली से भरा सफल संचालन प्रवीण कपिल द्वारा किया गया। अंत में समारोह की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त सभी को होली की शुभकामनाएं दी और समारोह समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, सभासद पंकज चौहान, सभासद हरिओम चौहान, सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ, सभासद प्रतिनिधि दिनेश वर्मा, के.पी.सिंह, नरेंद्र चौहान, नागेन्द्र चौहान, दिनेश चौहान, उपेंद्र शर्मा, पंडित शिवकुमार शर्मा, बी.पी.गुप्ता , सुभाष चांदना, सुनील पाण्डेय, शिव मंदिर समिति से अनिल माथुर, शशि भूषण पांडे, साई कुटुम्ब से पूनम कपिल, शिखा, रिया, अनिता वर्मा, अनिल शर्मा, सरिता शर्मा, हेम शर्मा, सहित काफी संख्या में शिवालिक नगर वासी उपस्थित रहें ।
